वंदे भारत मिशनः कतर की राजधानी दोहा से गया पहुंचे 146 प्रवासी

Edited By Ramanjot,Updated: 25 May, 2020 05:44 PM

146 expatriates arrive from qatar s capital doha

वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देश कतर की राजधानी दोहा से विशेष विमान से 146 प्रवासी सोमवार को बिहार के गया हवाईअड्डा पहुंचे। इनमें चार झारखंड और शेष 142 बिहार के विभिन्न जिलों के हैं।

गयाः वंदे भारत मिशन के तहत खाड़ी देश कतर की राजधानी दोहा से विशेष विमान से 146 प्रवासी सोमवार को बिहार के गया हवाईअड्डा पहुंचे। इनमें चार झारखंड और शेष 142 बिहार के विभिन्न जिलों के हैं।

हवाईअड्डे पर उपस्थित मेडिकल टीम ने यात्रियों की स्क्रीनिंग की और उनके सामानों को सेनेटाइज किया गया। इस दौरान उन्हें वंदे भारत किट भी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद यात्रियों को 14 दिनों के क्वारंटाइन के लिए होटलों, गेस्ट हाउस व मठों में रखा गया है। झारखंड के चार प्रवासियों को एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि इससे पहले रविवार को देश ओमान की राजधानी मस्कट से विशेष विमान से 132 प्रवासी गया हवाईअड्डा पहुंचे थे। इन प्रवासियों में बिहार के 116 और 16 झारखंड के यात्री शामिल थे। वहीं, मंगलवार को दोपहर बाद विश्केक से प्रवासी गया आएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!