UP विधानसभा चुनाव से पहले BJP का संगम किनारे मंथन

Edited By ,Updated: 12 Jun, 2016 10:55 PM

up assembly elections

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में संगम किनारे रविवार को बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं...

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में संगम किनारे रविवार को बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक से पूर्व पीएम ने पार्टी के शीर्ष पदाधि‍कारियों संग होटल में बैठक की। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधि‍त किया। उन्होंने मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल को बेहद सफल करार दिया। साथ ही, यूपी की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कैराना के लिए सपा सरकार दोषी
अमित शाह ने कहा, यूपी में माफियाराज है। मथुरा और कैराना का मामला सबके सामने है। इसके लिए राज्य सरकार सीधे तौर पर दोषी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दो साल में नई मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री की अगुआई में पांच राज्यों के चुनाव में भी बीजेपी ने बढिय़ा सफलता पाई है। 
 

भ्रष्टाचार पर लगी लगाम
शाह ने कहा कि दस साल तक केंद्र में यूपीए सरकार ने 12.5 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया। मोजी सरकार के दो साल में एक पैसे के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा है। मोदी सरकार देश की सीमाओं को मजबूत कर रही है। सेना को मजबूत किया जा रहा है। दुनिया भर में भारत देश का सम्मान बढ़ रहा है. दुनिया हमें मान रही है।

भारत की होगी 21वीं सदी
शाह ने कहा कि 21वीं सदी मोदीजी के नेतृत्व वाले हमारे भारत देश की होगी। हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुकी है। सऊदी अरब और अफगानिस्तान ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान पीएम को दिया। अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र ने मोदीजी के भाषण के दौरान कई बार स्टैंडिंग ओबेशन दिया। पीएम ने 125 करोड़ भारतीयों का मान बढ़ाया। मटीसीआर और एनएसजी के लिए दुनिया भर से भारत को समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस को लोगों ने ठुकराया
शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति को देश ने ठुकरा दिया है. अब वह लगातार सिकुड़ रही है। कांग्रेस की हालत उसकी अपनी करनी से हुई है. पर हमें संतुष्टि नहीं है। हम लगातार सर्वोच्च स्थान पर पहुंचे हैं, लेकिन हमें लगातार अपने काम का विस्तार करते रहना होगा।  मोदीजी के सफल नेतृत्व में संगठन का विस्तार करने के लिए हमें सभी चुनाव जीतना होगा। हमें प्रधानमंत्री के मोबाइल एप से जुडऩा और फिर लोगों को जोडऩा चाहिए।

यूपी में दर्ज करेंगे जीत : रविशंकर
शाह के संबोधन के बाद मीडिया से रूबरू केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूर्व की यूपीए सरकार में हर मंत्री खुद को पीएम समझता था और पीएम को कुछ नहीं समझता था। वह सरकार पॉलिसी पैरालाइसिस की शिकार थी। मोदी सरकार में देश की विकास दर दो साल में 7.6 फीसदी पर पहुंच गई है। यूपी में सरकारी जमीन हथियाने का धंधा चल रहा है. हम यूपी चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

पीएम मोदी ने बदलाव पर दिया जोर
इससे पहले होटल कान्हा-श्याम में पार्टी पदाधि‍कारियों संग बैठक के दौरान अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि समय के साथ संगठन में बदलाव जरूरी है और यह होना चाहिए। उन्होंने करीब 10 मिनट तक नेताओं को संबोधि‍त किया। पीएम ने कहा, बदलाव होते रहते हैं, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए। हमें हमेशा नए आइडिया पर विचार करते रहना चाहिए। हमारे देश में 80 करोड़ युवा हैं. उनके मन को पढ़ते हुए जरूरी बदलाव करना होगा।

विपक्ष को कमजोर न समझें
प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही पार्टी अधिकारियों से विपक्ष को कमजोर नहीं समझने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा, विपक्ष को कमजोर नहीं समझना चाहिए। वो हम पर हमला करने के नए-नए तरीके ढूंढ़ रहे हैं। उसके हमलों का जवाब हमें अपने काम से देना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!