मथुरा कांड को लेकर सपा सरकार पर निशाना, महानगर में लगे होर्डिग्स

Edited By ,Updated: 18 Jun, 2016 12:58 PM

agra mathura scandal bjp

मथुरा कांड को भाजपा आगामी चुनाव के लिए भुनाने में जुट गई है। पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ इस मुद्दे का इस्तेमाल करेगी। इसकी बानगी आगरा में देखने को मिल रही है...

आगरा: मथुरा कांड को भाजपा आगामी चुनाव के लिए भुनाने में जुट गई है। पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ  इस मुद्दे का इस्तेमाल करेगी। इसकी बानगी आगरा में देखने को मिल रही है। शहर की कुछ जगहों पर भाजपा के नाम से मथुरा कांड को दर्शाते हुए पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे शहर का ही नहीं, प्रदेश का सियासी पारा गर्म होने का आसार है।

हालांकि, क्षेत्रीय भाजपा के पदाधिकारियों ने इस पोस्टर से किनारा कर लिया है। वहीं सपा ने कड़ा विरोध किया है। मथुरा कांड को लेकर ये होर्डिग्स वजीरपुरा रोड पर लगाए गए हैं, जिनमें कार्टून के माध्यम से एक शख्स को पुलिस अधिकारी को गोली मारते हुए दिखाया गया है।

इसके साथ ही होर्डिग्स पर लिखा है ‘राज कर रहे भूमाफि या, सो रही सरकार’। इसके नीचे लिखा है ‘न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, अब की बार भाजपा सरकार’। भाजपा के नाम से इन होर्डिग्स को किसने लगवाया है, इसका पता नहीं चल पाया है, क्योंकि क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने मथुरा कांड को लेकर लगाए गए होर्डिग्स से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि ये होर्डिग्स उनके द्वारा नहीं लगाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!