Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 04:31 PM
दक्षिण अफ्रीका में अपने काले कारनामों से मशहूर हो चुके गुप्ता ब्रदर्स को देश के कई राज्यों की पुलिस खोज रही है। इसके विपरीत उत्तराखंड में सहारनपुर से संबंध रखने वाले गुप्ता ब्रदर्स को राज्य सरकार ने जैड प्लस सुरक्षा प्रदान करवाई हुई है।
देहरादून(कुलदीप रावत): दक्षिण अफ्रीका में अपने काले कारनामों से मशहूर हो चुके गुप्ता ब्रदर्स को देश के कई राज्यों की पुलिस खोज रही है। इसके विपरीत उत्तराखंड में सहारनपुर से संबंध रखने वाले गुप्ता ब्रदर्स को राज्य सरकार ने जैड प्लस सुरक्षा प्रदान करवाई हुई है।
भाजपा सरकार के अस्तित्व में आने के उपरान्त 16 जून 2017 को उन्हें जैड प्लस सुरक्षा देने के आदेश दिए गए थे। सचिवालय के समीक्षा और अनुभाग खंड ने सरकार के इस फैसले पर प्रतिकूल टिप्पणी भी की थी। इसके बावजूद भी गुप्ता बंधुओं को 7 कर्जन रोड स्थित उनके आवास पर 1 गार्ड, 2 कमांडर 2 पीएसओ और 6 पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की सरकार उनके काले कारनामों के चलते गुप्ता ब्रदर्स को फरार घोषित कर चुकी है।
बता दें कि राज्य में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उच्च न्यायालय के न्यायधीश के अतिरिक्त अपने काले कारनामों से मशहूर गुप्ता ब्रदर्स को देहरादून स्थित उनके आवास में जैड प्लस सुरक्षा देने के लिए राज्य का पुलिस प्रशासन और सचिवालय तैयार नहीं था।