Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 03:55 PM
उत्तराखंड में पार्टी संगठन के कड़े तेवर के बाद खानपुर भाजपा विधायक कुंवर सिंह चैम्पयन का गुस्सा शांत होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने गुरुवार को संगठन मंत्री धन सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से लिखित रूप में माफी मांगी।
देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड में पार्टी संगठन के कड़े तेवर के बाद खानपुर भाजपा विधायक कुंवर सिंह चैम्पयन का गुस्सा शांत होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने गुरुवार को संगठन मंत्री धन सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से लिखित रूप में माफी मांगी।
चैम्पियन ने यमुना कॉलोनी स्थित अजय भट्ट के आवास पर दोनो के मध्य बातचीत हुई। इस दौरान चैम्पियन ने कहा कि उन्होंने आवेश में आकर गलत बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा कि इस पर उन्हें काफी पछतावा हो रहा है। इस पर अजय भट्ट ने भी अनुशासनहीनता मामले में बोलते हुए कहा कि चैम्पियन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के बाद इस मामले को खत्म कर दिया जाएगा। अजय भट्ट से मिलने के पहले चैम्पियन धन सिंह रावत से मिलने के लिए उनके आवास पर गए थे।
बता दें कि चैम्पियन ने मुख्यमंत्री और राज्य मंत्री पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर पार्टी ने चैम्पियन के व्यवहार को अनुशासनहीनता मानते हुए लिखित जवाब मांगा था।