उपराष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय योग फेस्टिवल का किया शुभारंभ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 03:57 PM

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

ऋषिकेश(कुलदीप रावत): उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
PunjabKesari
परमार्थ निकेतन का योग महोत्सव अब सार्वभौमिक बन चुकाः उपराष्ट्रपति 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखंड की वायु, जल और मृदा में योग समाहित है। गंगा के तट पर आकर इस महोत्सव का शुभारम्भ करना मेरे लिए गौरव का विषय है। परमार्थ निकेतन का योग महोत्सव अब सार्वभौमिक बन चुका है और यह महोत्सव स्वयं को बदलने का अवसर प्रदान कराता है। योग भारत की ओर से विश्व को समर्पित एक सौगात है। योग का सम्बन्ध मनुष्य की आध्यात्मिक, भौतिक और भावनात्मक पृष्ठभूमि से है। योग का सम्बन्ध कनेक्टिविटी, कंसल्टेंट्स, कन्ट्रोल आॅफ माइंड और कन्संट्रेट से है। वर्तमान समय ऑनलाइन का है, जीवन पद्धति ऑनलाइन हो गई है, किन्तु योग हमें लाईन में रखता है। योग योग्यता प्रदान करता है। योग का हमारी दिनचर्या में होना जरूरी है। योग करने से अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है। शारीरिक और आध्यात्मिक शांति का मार्ग योग है। भारत में योग को वैज्ञानिक स्वरूप प्राप्त है और यह दुनिया में व्याप्त व्याधियों को दूर करने का एक मात्र उपाय है। 
PunjabKesari
योग भारत की ओर से विश्व को दी गई अनमोल निधिः मुख्यमंत्री 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने योग महोत्सव में शामिल होने वाले 94 देशों के लगभग 1500 योगियों का उत्तराखंड आने पर स्वागत और अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि योग महोत्सव में विभिन्न देशों से आये योगी उत्तराखंड से सुख, शांति और संतोष की शिक्षा लेकर जाएंगे। योग की शक्ति के फलस्वरूप ही दुनिया के विभिन्न देशों से लोग योग महोत्सव में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया को तनाव से मुक्त कराने का सर्वोत्तम माध्यम योग है। योग भारत की ओर से विश्व को दी गई अनमोल निधि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग पर विशेष बल दिया, जिसके परिणामस्वरूप 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज भारत योग के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दे रहा है और योग से भारत ने स्वस्थ विश्व की परिकल्पना दी है। 
PunjabKesari
योग अब वैश्विक आन्दोलन का रूप ले चुकाः राज्यपाल 
राज्यपाल ने कहा कि योेग प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करता है। योग की शिक्षा को जीवन के प्रत्येक पहलू में प्रयोग किए जाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग अब वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि तनाव, अवसाद और नैराश्य जैसी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग अब वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है और इसे दुनिया भर की मान्यता मिली है। स्वामी विवेकानंद के अनुसार मानव जाति और सभी धर्मों का लक्ष्य, ईश्वर के साथ पुनर्योग होना है। इसे योग द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि योग का तात्पर्य है जोड़ना, मिलाना। पतंजली ने अपने अष्टांग योग में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि, की बात कही है। योग हजारों वर्षों से हमारी सभ्यता का अभिन्न अंग रहा है। आज भी दुनियाभर से साधक योग और अध्यात्म के लिए ऋषिकेश आते हैं। ऋषिकेश, योग की वैश्विक राजधानी है। 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!