Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Nov, 2017 06:56 PM
नई दिल्ली में रविवार को एयरटेल वर्ल्ड हाफ मैराथन का आयोजन हुआ।उत्तराखंड के नितेन्द्र सिंह रावत ने नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए हाफ मैराथन में प्रथम स्थान हासिल किया। आर्मी के जवान नितेन्द्र ने 1 घंटा 38 मिनट 53 सेकेंड में दौड़ पूरी कर नया इतिहास रचते हुए...
देहरादून: नई दिल्ली में रविवार को एयरटेल वर्ल्ड हाफ मैराथन का आयोजन हुआ। उत्तराखंड के नितेन्द्र सिंह रावत ने नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए हाफ मैराथन में प्रथम स्थान हासिल किया। आर्मी के जवान नितेन्द्र ने 1 घंटा 38 मिनट 53 सेकेंड में दौड़ पूरी कर नया इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
नितेन्द्र के कोच गैरसैण के निवासी सुरेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि दिल्ली मैराथन विश्व की उच्चतम मैराथन में से एक है। उन्होंने नितेन्द्र की इस उपलब्धि पर देशवासियों का धन्यवाद किया। सुरेन्द्र ने कहा कि नितेन्द्र साल 2013 में 5000 मीटर दौड़ के नेशनल चैंपियन रहें हैं। बता दें कि इससे पहले हॉफ मैराथन के नेशनल रिकॉर्ड राजस्थान के दीपचंद के नाम था।