उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने उत्पल कुमार सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 02:00 PM

uttarakhand new chief secretary selected

उत्तराखंड के 15वें नए मुख्य सचिव के रूप में उत्पल कुमार सिंह का नाम चुना गया है। उन्होंने आज मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने इस उपलक्ष्य पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 3 साल बाद देश का बहुमुखी विकास होगा। वह नए मुख्य सचिव बनने के...

देहरादून: उत्तराखंड के 15वें नए मुख्य सचिव के रूप में उत्पल कुमार सिंह का नाम चुना गया है। उन्होंने आज मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने इस उपलक्ष्य पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 3 साल बाद देश का बहुमुखी विकास होगा। वह नए मुख्य सचिव बनने के साथ-साथ वर्तमान सूबे में 1986 बैच के वरिष्ठतम आइएएस भी होंगे। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्पल कुमार सिंह को उत्तराखंड के लिए कार्यमुक्त करने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया। केंद्र सरकार ने सीएम के अनुरोध पर सिंह को निर्धारित समय से पहले कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। 

जानकारी के अनुसार उत्पल कुमार सिंह बुधवार को मुख्य सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इससे पहले उत्पल कुमार सिंह केंद्रीय कृषि विभाग में अपर सचिव के रूप में कार्यरत रहे। 

बता दें कि इससे पहले मौजूदा मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने 18 नवंबर, 2016 को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!