सचिवालय में हुई त्रिवेन्द्र कैबिनेट की बैठक, 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 05:38 PM

trivandra cabinet meeting held in secretariat

उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 24 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

देहरादूनः उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 24 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज समेत कैबिनेट मंत्रियों ने भाग लिया। कैबिनेट ने कर्मचारियों के बोनस नगर निकायों के सीमा विस्तार समेत 24 प्रस्तावों पर मंजूरी दी। 

कैबिनेट मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम रुड़की और हरिद्वार सीमा विस्तार को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट द्वारा राज्य में जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं है उन्हें सरकार की ओर से निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। वहीं कैबिनेट ने दिवाली गिफ्ट के तौर पर राज्य कर्मचारियों को वर्ष 2016-17 के लिए बोनस दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने जानकारी दी है कि प्रदेश के स्थानीय निकायों में भी सातवें वेतनमान के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अधीन गठित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संचालन के लिए पदों के पुनर्गठन और सेवा भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। राज्य में द यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थन वेस्ट हिमालयाज की स्थापना के लिए देहरादून के डोईवाला स्थित 3637 हेक्टेयर कृषि भूमि का लैंड यूज करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!