Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Mar, 2018 06:14 PM
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज रविवार को जिले के मोरी ब्लॉक के जखोल गांव में पहुंचे। उन्होंने भीषण अग्निकांड से प्रभावित सावणी गांव के ग्रामीणों को मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से राहत सामग्री वितरित की।
उत्तरकाशी(आशीष मिश्रा): उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज रविवार को जिले के मोरी ब्लॉक के जखोल गांव में पहुंचे। उन्होंने भीषण अग्निकांड से प्रभावित सावणी गांव के ग्रामीणों को मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से राहत सामग्री वितरित की। वहीं अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेेदना भी प्रकट की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम जखोल को पर्यटन ग्राम घोषित करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने देवक्यारा बुग्याल को पर्यटन के नक्शे में सम्मिलित करने, सरूताल झील का सौन्दर्यीकरण करने की भी घोषणा की।
टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील को किया जाएगा विकसित
इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक सर्किट बनाए जा रहे हैंं, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार भी साथ ही पलायन भी रुकेगा। उन्होंने कहा एडवैंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए टिहरी झील को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस के रूप में मान्यता मिली है जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म की भी जय हो रही है और जिस दिन अध्यात्म और योग का प्रचार-प्रसार होगा, उस दिन दुनिया में हमारा देश विश्व गुरू बनेगा।
ऋषिकेश को योगा कैपिटल के रूप में मिली मान्यता
सतपाल महाराज ने टूरिज्म के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षित करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि घनसाली से आगे गुत्थू के साथ लगा क्षेत्र में युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में जानकारी और प्रशिक्षण देने के लिए कैंप लगाएं जाएंगे, जिसमें युवाओं को प्रवीण बनाकर पर्यटन विभाग से रोजगार दिया जाएगा। उन्होने कहा कि ऋषिकेश को योगा कैपिटल के रूप में मान्यता मिली है। दुनिया के चार गंतव्य में से एक गंतव्य उत्तराखंड में है जो गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अग्निकांड प्रभावित को 58 लाख की सहायता दी है। इसके अतिरिक्त जो कमी होगी उसे भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।