Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 06:38 PM
उत्तराखंड़ की राजधानी में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
देहरादून: उत्तराखंड़ की राजधानी में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रायपुर थाना क्षेत्र की मयूर विहार चौकी पर हंगामा किया और युवक की गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों द्वारा युवकी की पहचान मयूर विहार निवासी अजीम बताई गई, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार मयूर विहार क्षेत्र की रहने वाली युवती सहस्रधारा रोड से गुजर रही थी। रोड पर एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती का विरोध करने पर युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिस कारण वह चिल्लाने लगी। तभी आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।