Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 01:45 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में दूर दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर करना चहिए। राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी...
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में दूर दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर करना चहिए। राज्य सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। इसके साथ- साथ स्वास्थ्य की सेवाओं का भी विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2017 के कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि सरकार के द्वारा डॉक्टरों को दूरस्थ क्षेत्रों में आने जाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। इससे वहां के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में लाभ प्राप्त हो सकेगा। उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।
सीएम ने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ- साथ डॉक्टरों और जनता को भी सहयोग देने की आवश्यकता है। इससे ही राज्य में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को बेहतर किया जा सकेगा।