Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 10:51 AM
कांग्रेस इस बार उत्तराखंड के लोक सभा चुनावों में महिलाओं के दम पर चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। इस उद्देश्य से कांग्रेस महिला अध्यक्ष नैनीताल के दौरे पर पहुंची हैं जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और...
नैनीताल(भूपेन्द्र रावत): कांग्रेस इस बार उत्तराखंड के लोक सभा चुनावों में महिलाओं के दम पर चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। इस उद्देश्य से कांग्रेस महिला अध्यक्ष नैनीताल के दौरे पर पहुंची जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और महिलाओं की विरोधी है।
कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुस्मिता देव ने मोदी सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि वह चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी, लेकिन आज तक उनके द्वारा किया गया यह वादा पूरा नहीं हुआ है।
नैनीताल पहुंची सुस्मिता देव ने कहा कि महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस इस बार उत्तराखंड के चुनावों में सभी सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में खड़ा करेगी। उनका कहना है कि इस तरह राज्य से भाजपा का सफाया हो जाएगा।