Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 05:09 PM
उत्तराखंड में मंगलवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया। इस विधानमंडल दल की बैठक में विधायकों के साथ-साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे।
देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड में मंगलवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया। इस विधानमंडल दल की बैठक में विधायकों के साथ-साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे।
कोर ग्रुप की बैठक खत्म होते ही संगठन के सभी लोग मंच पर चले गए लेकिन पर्यटन मंत्री मंच पर जाने के स्थान पर सभी लोगों में से उठकर सबसे पीछे चले गए। विधायकों ने उन्हें मंच पर जाने के लिए आग्रह किया, इसके बावजूद भी वह अंतिम पंक्ति में जाकर बैठ गए।
बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और संगठन मंत्री शिव प्रकाश के मंच पर बैठने के तुरंत बाद ही सतपाल महाराज आगे से उठकर पीछे चले गए। इससे पहले भी सरकार और पर्यटन मंत्री के मध्य तनाव देखने को मिला है। इस पर अजय भट्ट ने कहा कि ऐसी कोई नाराजगी सरकार और सतपाल महाराज के बीच नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें जहां पर भी बैठने का स्थान मिला वह बैठ गए।