Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 02:08 PM
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य स्थापना सप्ताह के अवसर पर आयोजित रन फाॅर गुड गवर्नेन्स को झण्डी दिखाकर रवाना किया। सचिवालय के सचिव सहित सारे कर्मचारियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय के लोग...
देहरादून(कुलदीप रावत): मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य स्थापना सप्ताह के अवसर पर आयोजित रन फाॅर गुड गवर्नेन्स को झण्डी दिखाकर रवाना किया। सचिवालय के सचिव सहित सारे कर्मचारियों ने दौड़ में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय के लोग रन फाॅर गुड गवर्नेन्स के लिए दौड़ रहे हैं। सचिवालय की परिक्रमा करके हम प्रदेश के विकास की गति का संदेश देंगे। हमें सकारात्मक सोच रखकर राज्य की विकास की गति का संकल्प लेना है।
मुख्य सचिव ने इस अवसर पर कहा कि यह दौड़ टीम उत्तराखंड को बनाने की यह प्रथम शुरुआत है। उच्च पदस्थ और कर्मचारी सभी टीम के रुप में कार्य कर रहे है। सब मिलकर समाज की सेवा करना चाहते है। राज्य की सेवा, समर्पण भावना तथा प्रतिबद्धता को इस दौड़ के माध्यम से जाहिर करने का प्रयास किया जा रहा हैं। हम राज्य में खुशहाली देखना चाहते हैं।