Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Dec, 2017 11:51 AM
गैरसैंण का विधानसभा सत्र गुरुवार से आरम्भ हो गया है। इस दौरान पहले ही दिन विरोधियों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर सत्र में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों को पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हिरासत में लिया गया।
चमोली(कुलदीप रावत): गैरसैंण का विधानसभा सत्र गुरुवार से आरम्भ हो गया है। इस दौरान पहले ही दिन विरोधियों द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर सत्र में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों को पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हिरासत में लिया गया। विभिन्न गांवों के ग्रामीण जहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की मांग को लेकर विधानसभा पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, वहीं कांग्रेसियों ने भी जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार एक ओर जहां विधानसभा सत्र शांत दिखा वहीं विधानसभा को जाने वाली सभी सड़कें और सम्पर्क मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। गैरसैंण मेहलचैरी मार्ग हो या फिर कर्णप्रयाग सभी जगहों पर पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया।
वहीं कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने भी स्थानीय राजधानी के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका कहना है वर्तमान सरकार को गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करना चाहिए और इसके लिए वह हमेशा आंदोलनरत रहेंगे।