PM मोदी ने दी नॉर्थ ईस्ट के विकास को नई दिशा: मुख्यमंत्री

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 11:23 AM

उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा को मिली बड़ी जीत से उत्तराखंड के भाजपा नेता काफी प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जहां इसे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत बताई है

देहरादून: उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा को मिली बड़ी जीत से उत्तराखंड के भाजपा नेता काफी प्रसन्न हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जहां इसे प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत बताई है वहीं पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने रंग गुलाल उड़ाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया है।

त्रिपुरा में भाजपा ने 20 साल से काबिज साम्यवादी पार्टी को सत्ता से बेदखल किया है तो नागालैंड में गठबंधन दलों के साथ वह सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। हालांकि मेघालय में लाख प्रयास के बावजूद भी वह कुछ खास नहीं कर पाई। दो राज्यों में मिली जीत से उत्तराखंड के भाजपाई भी काफी गदगद हैं।

प्रदेश मुख्यालय और महानगर कार्यालय में जहां पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया वहीं दिग्गज भाजपाइयों ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेहतर कार्यशैली और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीतिक कौशल की जीत बताई। मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों में भारी विजय प्राप्त करने पर भाजपा और सहयोगी दलों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजैंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रभावी ‘लुक ईस्ट’ नीति को ‘एक्ट ईस्ट’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को एक नई दिशा और गति मिली है। प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार की विकास नीतियों को पूरे देश के साथ-साथ अब उत्तर-पूर्व की जनता ने भी प्रसन्नता से स्वीकारा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उसी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार सशक्त हो रहा है। दोनों शीर्ष नेताओं के प्रयासों से भाजपा ने उत्तर-पूर्व में जीत का परचम लहराया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!