Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 03:51 PM
उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का स्वास्थ्य फिर से खराब हो गया है। वह राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि एनडी तिवारी की हालत गंभीर है और...
देहरादूनः उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता नारायण दत्त तिवारी का स्वास्थ्य फिर से खराब हो गया है। वह राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि एनडी तिवारी की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।
डॉक्टर के अनुसार एनडी तिवारी को बुखार और निमोनिया भी था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। वो 26 अक्टूबर से आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया कि रविवार को एनडी तिवारी का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था और हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने चाय पीते हुए एनडी तिवारी बेहोश हो गए थे। सितंबर महीने में तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था।