पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि, 4 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 06:56 PM

more than 4 lakh pilgrims visit  baba kedarnath

केदारनाथ आपदा के बाद इस वर्ष यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली है। इस बार 4 लाख 71 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिनमें लगभग 700 विदेशी यात्री भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ आपदा के बाद इस वर्ष यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली है। इस बार 4 लाख 71 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिनमें लगभग 700 विदेशी यात्री भी शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद यात्रियों की संख्या कोई खास नहीं रही थी। आपदा के बाद वर्ष 2014 में 40 हजार 832 यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2015 में यात्रियों की यह संख्या बढ़कर 1 लाख 54 हजार 430 पहुंची थी। वर्ष 2016 में यात्रियों की संख्या 3 लाख से अधिक पहुंच गई। 

केदारनाथ के कपाट खुलने पर पहले दिन 9 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। यात्रा ठीक चलने से व्यापारियों के चेहरों भी खिल गए।

बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि आपदा के बाद इस वर्ष यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। आने वाले समय में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के प्रयत्न जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!