Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 01:45 PM
शीतकाल का मौसम आते ही विश्व प्रसिद्व तीर्थधाम केदारनाथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह केदारनाथ धाम में लगभग दो फीट से अधिक की बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी के कारण तापमान भी काफी निम्न स्तर पर चला गया है। नेहरू पर्वतारोहरण संस्थान के...
रुद्रप्रयाग(भूपेन्द्र भंडारी): शीतकाल का मौसम आते ही विश्व प्रसिद्व तीर्थधाम केदारनाथ में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह केदारनाथ धाम में लगभग दो फीट से अधिक की बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी के कारण तापमान भी काफी निम्न स्तर पर चला गया है।
नेहरू पर्वतारोहरण संस्थान के मनोज सेमवाल ने बताया कि शनिवार को हुई बर्फबारी के चलते बहुत सी दिक्कतें आ रही हैं। इस बर्फबारी से धाम का पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर यह बर्फबारी इसी तरह चलती रही तो निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप्प हो जाएगा।