Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 03:14 PM
उत्तराखंड में नई टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में 2 दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने अधिकत्तर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
नई टिहरी: उत्तराखंड में नई टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में 2 दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हुई।
डीएम ने अधिकत्तर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इसके अतिरिक्त अन्य बची हुई शिकायतों को एक निश्चित अवधि के दौरान समाधान करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में अधिकत्तर मामले पानी, सड़क, स्वास्थ्य और पुनर्वास को लेकर दर्ज हुए।
बता दें कि जनता दरबार में सीएमओ की अनुपस्थिति को गंभीरता के साथ लेते हुए डीएम ने उनका स्पष्टीकरण मांगा है।