Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 04:21 PM
उत्तराखंड में विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहा है। विपक्ष ने शुक्रवार को बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई के दौरान नए साल के पंचांग कैलेंडर पर आपत्ति जताई।
गैरसैंण(कुलदीप रावत): उत्तराखंड में विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहा है। विपक्ष ने शुक्रवार को बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई के दौरान नए साल के पंचांग कैलेंडर पर आपत्ति जताई।
कांग्रेस की महान विभूतियों के नाम शामिल नहींः कांग्रेस
विपक्ष का कहना है कि पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग के द्वारा छापे गए पंचांग को बीजेपी और आरएसएस का पंचाग बना दिया है। इस नए साल के पंचाग में कांग्रेस की महान विभूतियों के नाम शामिल ही नहीं किए गए है। इसके साथ-साथ विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा ने अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के नामों को सरकारी धन का इस्तेमान करके कलेंडर में छपवाया है। उन्होंने कहा कि यह कलेंडर भाजपा का होता तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती लेकिन इस भाजपा सरकार और विभागीय मंत्री का तानाशाह रवैया कांग्रेस को मंजूर नहीं है।
विपक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियादः सतपाल महाराज
वहीं दूसरी तरफ सतपाल महाराज का कहना है कि विपक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उनका कहना है कि इस नए साल के पंचांग कैलेंडर पर उन सभी महान विभूतियों के नाम शामिल है, जिन्होंने इस देश के योगदान के लिए अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त पर्यटन मंत्री ने कहा कि विपक्ष को संस्कृति मंत्रालय को पहली बार पंचांग कैलेंडर छापने का श्रेय देना चाहिए।