गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सदन के बाहर की नारेबाजी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 02:16 PM

congress opposes garsain to become permanent capital

उत्तराखंड का बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत कांग्रेस के विधायकों ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर हुई। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी करते...

गैरसैंण(कुलदीप रावत): उत्तराखंड का बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत कांग्रेस के विधायकों ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर हुई। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी करते हुए पदयात्रा कर सदन में प्रवेश किया।
PunjabKesari
वहीं दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने हो गए। इसी दौरान भाजपा के विधायक भी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की भाजपा सरकार की गैरसैंण को राजधानी बनाने की इच्छा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जिस गैरसैंण के भराड़ीसैंण भवन में सदन चल रहा है, वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का परिणाम है। 
PunjabKesari
इस पर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस केवल नारेबाजी कर दिखावा करने की कोशिश कर रही है। वह अपने कार्यकाल में गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने में सफल नहीं हो पाई। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!