CM योगी के पिता अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 05:35 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में मिलने पहुंचे।
देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में मिलने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनकी तबीयत काफी खराब थी। उन्हें डिहाइड्रेशन के कारण काफी कमजोरी महसूस हो रही थी, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। प्रेमचन्द अग्रवाल ने मिलने के उपरान्त बताया कि अाज उनकी हालत सामान्य है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के मूल निवासी हैं। पंचूर में अब भी उनका परिवार रहता है।