कायर करते हैं आत्महत्या , मुआवजा नहीं देगी सरकार : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 06:59 PM

cm trivendra says looser commits suicide

आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। आत्महत्या कायर करते हैं। ऐसे लोगों को सरकार कोई मुआवजा नहीं देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीबीएस पीजी कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। गत दिनों...

देहरादून/ब्यूरो।आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।आत्महत्या कायर करते हैं। ऐसे लोगों को सरकार कोई मुआवजा नहीं देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डीबीएस पीजी कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।

 

गत दिनों भाजपा मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय के जहर खाने के संदर्भ में उन्होंने यह बात कही।सरकार आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी।

हमारी सरकार निरंतर जनहित के कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगाई है। पूर्व सरकार में हुए एनएच घोटाले में शामिल आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है।दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घोटाले की जांच जारी है। उन्होंने डीबीएस पीजी काॅलेज की तारीफ करते हुए कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा में कॉलेज का विशिष्ट स्थान है। विद्यार्थी जीवन में जब वह डिग्री काॅलेज में पढ़ते थे, तब भी वह डीबीएस की गुणवत्तापरक शिक्षा से परिचित थे। वर्तमान में भी काॅलेज शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाए हुए।

 

इस अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह नेगी ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के लिए सरकार विशेष कार्य कर रही है। सरकारी डिग्री काॅलेजों की स्थिति को सुधारा जाएगा। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। विधायक खजान दास ने कहा कि डीबीएस पीजी कॉलेज राज्यभर में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए एक मिसाल है। कॉलेज के छात्र-छात्राएं देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन हैं। उत्तराखंड के लिए यह खुशी की बात है। उन्होंने कॉलेज को हरसंभव सहायता देने की बात भी कही।

कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने कॉलेज की गत वर्ष की उपलब्धियां सबके सामने रखीं।उन्होंने कहा कि उनके कॉलेज में 225 छात्र-छात्रा इंस्पायर स्कीम के तहत प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं। कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने यूजीसी की नेट परीक्षा पास की है।

 

यह कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि डीबीएस कॉलेज बेस्ट था, बेस्ट है और बेस्ट रहेगा। कार्यक्रम में पदमश्री प्रो केएन पुराहित, पदमश्री अनिल जोशी, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन, एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. बीए बौड़ाई, विधायक सुरेश राठौर आदि मंच पर आसीन थे।

दून विवि में खुलेगी नित्यानंद पीठ 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून विश्वविद्यालय में शिक्षाविद व स्वयंसेवक डा. नित्यानंद के नाम पर नित्यानंद हिमालयन इंस्टीटयूट की पीठ खोलने की घोषणा की। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने मनेरी उत्तरकाशी में आश्रम खोल लिया था। उनके कार्यों से युवा पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सके, इसलिए उनके नाम से पीठ खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!