दिव्यांगों की समस्याओं पर CM गंभीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Dec, 2017 10:40 AM

cm serious on the problems of the people

दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास पर जाने से रोके जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जे.सी. खुल्बे ने बताया कि दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास पर आने से कभी रोका नहीं गया। दिव्यांगों के प्रतिनिधिमंडल को सम्मान के साथ मुख्यमंत्री आवास...

देहरादून: दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास पर जाने से रोके जाने के संबंध में मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जे.सी. खुल्बे ने बताया कि दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास पर आने से कभी रोका नहीं गया। दिव्यांगों के प्रतिनिधिमंडल को सम्मान के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय बुलाया गया तथा उनकी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से विस्तार से बातचीत भी हुई। 

मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति उन्हें आश्वस्त भी किया गया था। यही नहीं मुख्यमंत्री के गोरखपुर भ्रमण के फलस्वरूप दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाने के बजाय उनके विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र सिंह पंवार स्वयं दिव्यांग प्रतिनिधियों से मिलने गए तथा उनकी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाने का मौके पर ही उन्हें आश्वासन दिया था। 

खुल्बे ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांगों की समस्याओं के प्रति गम्भीर हैं। मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पर सभी लोग मुख्यमंत्री से मिलते हैं तथा सभी की समस्याओं से अवगत होकर मुख्यमंत्री उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी देते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!