मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Mar, 2018 09:39 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होली का यह पर्व हम सबके जीवन में असीम खुशियां, आशाएं और प्यार लेकर आए। उन्होंने कहा कि उमंग और आत्मीयता से जुड़ा होली का यह पर्व एक- दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने का अवसर देता है।
सीएम ने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह होली पर शांति-सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें।