Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 01:56 PM
उत्तराखंड में थराली विधानसभा के भाजपा विधायक मगनलाल शाह के अाकस्मिक निधन से प्रदेश की राजनीति के साथ चमोली जिले के राजनीति में अपूर्णीय क्षति हुई है। जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात करीब 10:30 बजे निधन होने पर उनके पार्थिव शरीर को...
देहरादूनः उत्तराखंड में थराली विधानसभा के भाजपा विधायक मगनलाल शाह के अाकस्मिक निधन से प्रदेश की राजनीति के साथ चमोली जिले के राजनीति में अपूर्णीय क्षति हुई है। जौलीग्रांट अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात करीब 10:30 बजे निधन होने पर उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास कर्णप्रयाग में लाया गया। विधायक के निधन से राज्य में शोक की लहर है।
उनकी अंतिम यात्रा में जिले भर से लोगों की उनकेे घर पर भीड़ लग गई। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी, विनोद कण्डारी, महेन्द्र भटट, सुरेन्द्र नेगी भी मौजूद रहे। उनके साथ-साथ हजारों की संख्या में समर्थक भी विधायक की शव यात्रा में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
दिवंगत विधायक के लिए शोक सभा आयोजित की गई और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन में मजबूत कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करने वाले मगन लाल शाह के जाने के बाद सभी ने उनके जाने केा दुख व्यक्त किया। इसके साथ-साथ संगठन और क्षेत्र के लिए उनकी समर्पित भावना को याद किया। बता दें कि विधायक की मौत पर समर्थकों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है।