Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 05:31 PM
उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को केदारनाथ का दौरा किया। सिंह ने बर्फबारी होने के बावजूद भी 15 दिनों के भीतर केदारनाथ का दूसरा दौरा किया। सिंह ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज के द्वारा निर्माण कार्यों का जायजा लिया। गौरीकुंड से लेकर...
देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बुधवार को केदारनाथ का दौरा किया। सिंह ने बर्फबारी होने के बावजूद भी 15 दिनों के भीतर केदारनाथ का दूसरा दौरा किया।
सिंह ने मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज के द्वारा निर्माण कार्यों का जायजा लिया। गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिससे निर्माण कार्यों को देखा जा सकता है।
उत्पल कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाने के पीछे यह अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें सचिव इसलिए बनाया गया ताकि वह केदारघाटी में होने वाले निर्माण कार्यों को अच्छे से देख सके।
बता दें कि इससे पहले मुख्य सचिव 28 अक्टूबर को केदारनाथ के दौरे पर गए थे। उन्होंने वहां पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था।