Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 04:52 PM
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में जल विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखण्ड की 33 जल विद्युत परियोजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जाने तथा लम्बित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में आ रही कठिनाइयों को दूर करने से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री ने ऊर्जा, जल संसाधन एवं वन मंत्रालय द्वारा मिलकर राज्य हित में सकारात्मक परिणाम देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तराखण्ड में हाॅस्पिटैलिटी यूनिवर्सिटी के लिए भी सहमति हुई है।