Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 04:57 PM
उत्तराखंड की राजधानी में रविवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से परेड ग्राउंड से 18वीं प्राचीन जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। जगन्नाथ रथ यात्रा परेड ग्राउंड से शुरु होकर गांधी पार्क, घंटाघर पलटन बाजार और अग्रसेन चौक से निकलती हुई हरिद्वार...
देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड की राजधानी में रविवार को भगवान जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से परेड ग्राउंड से 18वीं प्राचीन जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। जगन्नाथ रथ यात्रा परेड ग्राउंड से शुरु होकर गांधी पार्क, घंटाघर पलटन बाजार और अग्रसेन चौक से निकलती हुई हरिद्वार रोड पर पहुंची। जगन्नाथ रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवान जगन्नाथ की डोली के आगे स्वयं झाड़ी मारा और भगवान जगन्नाथ हरि बोल और जय जगन्नाथ की गूंज के साथ सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की यात्रा आज के दिन पूरे देशभर में निकलती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांध कर रखता है।
सीएम ने कहा कि भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि राज्य में सुख समृद्धि कोे बनाे रखे। इस दौरान पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित किया गया। राज्य में पुलिस द्वारा यातायात के लिए उचित व्यवस्था की गई।