Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 01:55 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पॉल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम तथा राज्यपाल ने बाल दिवस के अवसर पर...
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए बाल दिवस पर समस्त बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। इनका भविष्य संवारना हमारा दायित्व है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पॉल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
इसके साथ-साथ राज्यपाल ने कहा कि बच्चों से प्रेम होने के कारण ही नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारा कर्त्तव्य है।