मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा कार्यकर्त्ताओं को दी बड़ी सौगात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 10:52 AM

chief minister gave a big surprise to women on international women day

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सीएम आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह शामिल हुए।

देहरादून(कुलदीप रावत): अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सीएम आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह शामिल हुए। 
PunjabKesari
सीएम ने महिलाओं को किया सम्मानित 
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्त्ताओं को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में सेवाएं दे रही है। समाज में अग्रणी स्थान रखने वाली महिलाओं को सीएम ने सम्मानित किया। इसके साथ-साथ भविष्य के लिए भी महत्त्वपूर्ण योजना की शुरुआत की। सीएम ने कार्यक्रम में कई घोषणाएं भी की, जिसमें 2100 एएनएम को टेबलेट और एएनएम व आशाओं को 2 लाख तक का दुर्घटना बीमा देने की बात भी कही। पहाड़ हो या मैदान पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिन रात सेवा देने वाली यह एएनएम और आशाओं को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। 
PunjabKesari
सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए कर रही हर संभव प्रयास 
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि अगर महिला मजबूत रहेगी तो समाज भी मजबूत होगा। देश भर में चल रहे केंद्र सरकार की बेटी बचाओं अभियान का राज्य में व्यापर प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त सरकार भी महिला सशक्तीकरण के प्रति लगातार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे लाया जा सके। सरकार महिलाओं के लिए लगातार योजनाएं धरातल पर उतार रही है।  
   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!