Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Mar, 2018 02:25 PM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली के पर्व पर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के द्वार आम जनता के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक खुले रहे, जहां सीएम से रुबरु हुए और होली की शुभकामनाएं दी।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली के पर्व पर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के द्वार आम जनता के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक खुले रहे, जहां सीएम से रुबरु हुए और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और दोनों बेटियां भी मौजूद रही।
इसके साथ ही विधायक खजान दास और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी होली के रंग में रंगते दिखे। वहीं राजभवन में भी आमजन के लिए सुबह 11 से 12 बजे तक होली मिलन का समय रखा, जहां राज्यपाल डॉ. के.के पॉल आम जनता से मिले और सबको होली की शुभकामनाएं दी।