Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 10:59 AM
उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में सड़क दुर्घटना में 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जसपुर के नादेही गांव के निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र मोहित (18) तथा नीशु (15) दीपावली के दिन बाजार में पटाखे खरीदने गए थे। उनके साथ...
नैनीताल: उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में सड़क दुर्घटना में 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जसपुर के नादेही गांव के निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र मोहित (18) तथा नीशु (15) दीपावली के दिन बाजार में पटाखे खरीदने गए थे। उनके साथ उन्हीं के गांव के प्रमोद पुत्र हिमांशु (15) और बिट्टू पुत्र प्रिंस (21) भी पटाखे खरीदने गए थे। ये लोग पटाखे खरीदने के बाद शाम को एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान गोविंदपुर के पास सामने से आ रही बोलैरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मोहित तथा हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल नीशु तथा प्रिंस को बड़े अस्पताल में रैफर कर दिया, वहां उपचार के दौरान नीशु की भी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में बोलैरो में सवार 2 लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।