Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jun, 2017 03:56 PM
सपा के पूर्व मंत्री आजम खान ने फिर से योगी सरकार को घेरते हुए जमकर निशाना साधा है....
मुरादाबादः सपा के पूर्व मंत्री आजम खान ने फिर से योगी सरकार को घेरते हुए जमकर निशाना साधा है। आजम ने सूबे में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ जाने को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। आजम खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज है ही नहीं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में जिसने भी भगवा कपड़ा पहन लिए वो बन जाता है सेवक, फिर चाहे वो लूटेरा हो या बलात्कारी।
आजम ने योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नई सरकार के नए मानक हैं। गुंडों को सेवक मान लिया गया है। जितने भी लुटेरे, अपराधी, बलात्कारी हैं वो सेवक मान लिए गए हैं। शायद अब उन्हें मेडल भी दिए जाने हैं, इस बात पर कि गोरक्षा, लव जिहाद, महिला और तीन तलाक के नाम पर इन्हें छूट है।
आजम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिसने भी भगवा दुपट्टा डाल लिया, उसे सर्टिफिकेट मिल गया है। उसे न पुलिस रोक सकती है, न कलेक्टर रोक सकता है। रामपुर छेड़खानी केस के बाद दिए अपने बयान पर उन्होंने कहा, ' जब तक प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है खुलेआम प्रदेश में बल्त्कारी घूम रहे हैं तब तक औरतें अपनी इज्जत के लिए थोड़ा लिहाज करें, ऐहतियात बरतें।'
UP News की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-