योगीराज में नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार, 5000 रूपए रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jul, 2017 06:29 PM

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले की सदर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को एक किसान से घूस मांगना महंगा पड़ गया।

सुल्तानपुर(शरद श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले की सदर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो को एक किसान से घूस मांगना महंगा पड़ गया। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने उसे 5000 रुपए रिशवत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया व साथ ही उसके पास से 57 हजार रुपए और बरामद किए जिनका रजिस्ट्रार कानूनगो हिसाब नहीं दे सका। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम उसके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करा कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार रिश्वत लेता शख्स राजीव सिंह सदर तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो के पद पर तैनात है। छोटे से छोटे काम के बदले में पहले भी यह खुलेआम रिश्वत लिया करता था। आज जब यह एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा तो मुंह छिपाते फिर रहा है। दरअसल कुड़वार थानाक्षेत्र के सोहगौली के रहने वाले किसान राम भुवन ने मछली पालने के लिए नीलामी के बाद एक तालाब पट्टे पर लिया था। इसी तालाब की रजिस्ट्री करवाने के लिए राम भुवन पिछले कई दिनों से सदर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो राजीव सिंह के दफ्तर में चक्कर लगा रहा था। लेकिन राजीव सिंह बिना पैसे के काम करने को राजी नहीं था। उससे 15 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। कानूनगों से परेशान होकर राम भुवन ने लखनऊ जाकर भ्रष्टाचार निवारण विभाग में राजीव सिंह की शिकायत कर दी।

भ्रष्टाचार निवारण विभाग के पुलिस अधीक्षक ने इसे गम्भीरता से लेते हुए सुंदर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और ये लोग सुलतानपुर के सदर तहसील पहुंच गए। इस दौरान टीम ने रामभुवन को पैसे लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो राजीव सिंह के पास भेजा। जैसे ही राजीव सिंह ने राम भुवन से पैसे लिए एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!