Edited By ,Updated: 12 Apr, 2017 11:12 AM
आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अहम विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में खाद्य रसद.....
लखनऊः आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अहम विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में खाद्य रसद, राजस्व, श्रम, राज्य संपत्ति और सचिवालय प्रशासन के साथ सीएम मंथन करेंगे। मीटिंग में विभागों के प्रमुख सचिव और मंत्री दोनों शामिल होंगे।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी राज्य में संचालित उद्योगों से जुड़े 5 विभागों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समक्ष सभी 5 विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव अपना प्रजेंटेशन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री विभागों की आगे की प्रगति और बेहतरी के लिए खाका खींचेंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री योगी इन विभागों में चल रही योजनाओं और कामकाज की प्रगति की जानकारी लेंगे। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री खास तौर से अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की समीक्षा भी होनी है।