Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 03:17 PM
उत्तर प्रदेश में जिसकी भी सरकार आती है वो सबको अपने रंगो में रंगने लगती है।
कानपुर(अंबरीश त्रिपाठी): उत्तर प्रदेश में जिसकी भी सरकार आती है वो सबको अपने रंगो में रंगने लगती है। बसपा शासनकाल में रोडवेज बसों को नीले रंग में रंग दिया गया था। जब सपा सरकार आई तो उसने बसों को लाल और हरा करवा दिया। अब बीजेपी सरकार ने बसों को भगवा रंगों में रंगवा दिया है।
जानकारी के अनुसार कानपुर के राम मनोहर लोहिया वर्कशॉप में अंत्योदय बस सेवा के नाम से भगवा रंगों से रंगी बसे तैयार की जा रही हैं। पहले चरण में 50 बसों को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्कशॉप के सेवा प्रबंधक टी आर वर्मा का कहना है की 2 वर्कशॉपों में बसों का निर्माण किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी बसें यूरो 4 तकनीकी की हैं, जिससे प्रदूषण नहीं होगा। 52 सीटों वाली यह बस काफी आरामदायक है जोकि यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी। दूसरी बसों की अपेक्षा इन बसों का किराया 25 फीसदी कम रहेगा। जल्दी ही प्रदेश की सड़कों पर भगवा रंग की बसें दौड़ती दिखाई पड़ेंगी।