भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार: 3 PCS सहित 7 अफसर किए जाएंगे जबरदस्ती रिटायर!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Aug, 2017 08:22 AM

yogi against corruption  7 officers including 3 pcs will be retired forcibly

यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

लखनऊ: यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। कई महीनों से विभिन्न विभागों में 50 की उम्र पार कर चुके भ्रष्ट अफसरों की खोज की जा रही थी, जिसके परिणाम सामने आने लगे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस समय सरकार के पास 3 पी.सी.एस. सहित 7 अफसरों को अनिवार्य सेवानिवृत्त करने का मामला पहुंच गया है। सी.एम. इस पर जल्द ही निर्णय ले लेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव राजीव कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी ने पी.सी.एस. अफसरों की स्क्रीनिंग की। इसमें 50 से अधिक उम्र के तकरीबन 50 अफसरों की जांच की गई, जिसमें पता चला है कि 3 अधिकारी राडार पर हैं। समिति ने इन 3 अधिकारियों के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए मुख्यमंत्री (सी.एम.) योगी आदित्यनाथ से संस्तुति कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही सी.एम. दफ्तर द्वारा हरी झंडी मिलते ही इन अफसरों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

वहीं इसी तरह की स्क्रीनिंग में आबकारी विभाग में भी कमेटी बनाई गई थी। पता चला है कि अपर मुख्य सचिव, आबकारी दीपक त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने सहायक आबकारी आयुक्त स्तर के 4 अफसरों के नामों को इस लिस्ट में शामिल किया है। मामले में कमेटी ने आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह के पास इन अफसरों की फाइल भेज दी है। मंत्री से मंजूरी मिलते ही इन अफसरों की सेवा खत्म हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!