यूपी के स्कूलों में योग अनिवार्य, लड़कियों को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

Edited By ,Updated: 08 Apr, 2017 01:59 PM

yoga compulsory in schools of up girls will be given self defense training

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों व एडेड स्कूलों में योग शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। अब सभी सरकारी स्कूलों में योग का अभ्यास करवाया....

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों व एडेड स्कूलों में योग शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। अब सभी सरकारी स्कूलों में योग का अभ्यास करवाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शारीरिक शिक्षा पहले से ही स्कूलों में दी जा रही है और अब योग का भी अभ्यास भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म से नहीं जुड़ा है यह शारीरिक शिक्षा का हिस्सा है, इस दौरान कोई भी भगवान का नाम ले सकता है, अल्लाह का या ईसा मसीह का नाम ले सकता है।

अलग से बनेगा बोर्ड
दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकारी और एडेड विद्यालयों में योग की शिक्षा अनिवार्य को अनिवार्य किया गया है। निजी संस्थाएं भी स्वेच्छा से अपने संस्थान में योग करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय शिक्षण प्रणाली का अहम अंग, इसे बतौर फिजिकल एजूकेशन के तहत शिक्षा प्रणाली में शामिल किया गया है। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि योग को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और संस्कृत की शिक्षा के प्रचार के लिए अलग से बोर्ड बनाया जाएगा।

PM ने योग को विश्व पटल पर पहुंचाया
प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग को पाठ्यक्रम में शामिल करके उसे योग और शारीरिक शिक्षा को दो हिस्से में बांटा जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग को विश्व के पटल पर अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि योग से शरीर और मस्तिष्क दोनों ही स्वस्थ्य रहता है।

लड़कियों को सिखाया जाएगा सेल्फ डिफेंस
प्रदेश सरकार ने 5 अप्रैल को प्रदेश के सभी सरकारी व एडेड स्कूलों में योग शिक्षा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक करके कई अहम फैसले लिए। इसमें योग के अलावा लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाने को भी अनिवार्य किया गया है। इसके तहत लड़कियों को खुद की सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट, कराटे आदि सिखाया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!