Edited By ,Updated: 11 Nov, 2016 11:28 AM
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 500-1000 रुपए के नोट बंद होने की सूचना के बाद एक बुजुर्ग महिला की नोट गिनते-गिनते हार्ट अटैक से मौत हो गई।
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 500-1000 रुपए के नोट बंद होने की सूचना के बाद एक बुजुर्ग महिला की नोट गिनते-गिनते हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस को महिला के शव के पास 1000-500 के नोटों के रुप में 2 लाख 69 हजार रुपए मिले हैं। आस-पास के लोगों का कहना है कि महिला पिछले 20 सालों से अकेली ही रह रही थी।
क्या था पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार मामला कानपुर जिले के जूही थानाक्षेत्र स्थित परम पुरवा का है। यहां के तोतराम इलाके में रहने वाली सन्नो (बुजुर्ग महिला) अकेली रहती थी। पास-पड़ोस के लोग महिला को मोटी खाला के नाम से पुकारते थे। लोगों का कहना है कि जब महिला को इस बात का पता चला कि 500-1000 के नोट नहीं चलेंगे तो वह परेशान हो गई। इसके बाद वह नोट के बंडल को बाहर निकालकर गिनने लगी। नोट गिनते-गिनते महिला को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
क्या कहते हैं लोग?
बताया जा रहा है कि महिला 20 साल से अकेले ही रह रही थी। लोगों का कहना है कि इन 20 सालों ने महिला किसी से मिलने जाती थी और न ही उसका कोई रिश्तेदार उससे मिलने आता था। क्षेत्र में रहने वाले राजा के मुताबिक महिला कुछ साल पहले देह व्यापार का काम करती थी। उसके घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता था।
पुलिस कर रही जांच
पड़ोसियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सारे पैसे अपने कब्जे में ले लिए। वहीं दूसरी तरफ महिली की मौत की सूचना के बाद रत्तू पुरवा से कुछ लोग आ गए और वह उनका वारिस बताने लगे। पुलिस ने इन लोगों के पास शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें