पत्नी ने किया मना तो पति ने रेप के बाद गुप्तांग में डाला तेजाब, हालत गंभीर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 10:40 AM

wife forbade her husband to put acid in the genitals after rape

पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध होना दोनों की अपनी-अपनी इच्छा पर आधारित होता है, लेकिन यूपी में एेसा ना करना एक महिला के लिए बद से बदतर हो गया। हैरत की बात है कि आज भी एेसी मानसिकता ...

कन्नौजः पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध होना दोनों की अपनी-अपनी इच्छा पर आधारित होता है, लेकिन यूपी में एेसा ना करना एक महिला के लिए बद से बदतर हो गया। हैरत की बात है कि आज भी एेसी मानसिकता के लोग इस धरती पर है, जो अपनी पत्नी को केवल भोग विलास की वस्तु से ज्यादा कुछ नहीं मानते।

दरअसल हम बात कर रहे है कन्नौज जिले की। जहां आपसी मन-मुटाव के चलते जब पत्नी ने पति को शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति ने पहले तो जबरन उसके साथ रेप किया, इतना ही नहीं उसके गुप्तांग में तेजाब भी डाल दिया। जिससे की इस वक्त महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के निवासी लालाराम (बदला हुआ नाम) की शादी रजनी देवी (बदला हुआ नाम) के साथ 6 साल पहले हुई थी। रजनी देवी और लालाराम के 2 बच्चे भी है। किसी बात को लेकर पति पत्नी में मनमुटाव चल रहा था। पत्नी की मानें तो उसका पति शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा था, जिसको लेकर उस ने एतराज जताया। जिस कारण उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।

गुप्तागं पर तेजाब डालकर जलाया
पत्नी ने बताया कि पहले तो उसके पति ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर भी उसकी हैवानियत खत्म नहीं हुई तो उसने गुप्तांग में तेजाब डाल दिया। ज्वलनशील कैमिकल पड़ने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसके चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्होंने उसके मायके वालो को सूचना दी। मायके पक्ष ने आकर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता के भाई ने बताया कि महिला के पति का शादी के कुछ दिन से व्यवहार ठीक नहीं था।

फिलहाल पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!