Edited By ,Updated: 05 Aug, 2016 03:30 PM
उत्तर प्रदेश में मुुरादाबाद महापौर पद के लिए हुए उपचुनाव मेें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी राजकुमार प्रजापति को 35,815 वोट से पराजित किया।
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुुरादाबाद महापौर पद के लिए हुए उपचुनाव मेें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी राजकुमार प्रजापति को 35,815 वोट से पराजित किया।
अग्रवाल को कुल 66,575 मत प्राप्त हुए जबकि सपा प्रत्याशी को 30,760 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी आनन्द मोहन को मात्र 6,830 वोट मिले जबकि इनके समर्थन में गुलाम नबी आजाद, राजबबर समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने प्रचार किया था।
गौरतलब है कि अग्रवाल की पत्नी वीना अग्रवाल दो बार यहां की महापौर रहीं। उनके निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर अग्रवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे।