Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 06:30 PM
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद के चलते ग्रामीण पुलिस से भीड़ गए। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बुरी तरह...
सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद के चलते ग्रामीण पुलिस से भीड़ गए। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक मामला खेसरहा थाना अंतर्गत भलुहा गांव का है। यहां शुक्रवार को कोटे का चयन हो रहा था। जिसमें वोटिंग हो चुकी थी और वोटिंग की मतगणना हो रही थी। इसी बीच चौकी इंचार्ज कुर्तियां हरेंद्र राय और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे मामूली कहासुनी ने गंभीर विवाद रूप ले लिया। बस फिर क्या था आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।
इस विवाद में चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय तथा पंचायत नेवास सिंह व सेक्रेटरी राज देव मिश्रा को काफी चोटें आई हैं।