Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 01:56 PM
उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को आईएसआईएस के एक संदिग्ध आंतकी को मुंबई से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि संदिग्ध आतंकी का नाम अबू जाहिद है। यह दुबई से अपना नेटवर्क संचालित करता था...
लखनऊ/मुंबई: उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को आईएसआईएस के एक संदिग्ध आंतकी को मुंबई से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि संदिग्ध आतंकी का नाम अबु ज़ैद है। यह दुबई से अपना नेटवर्क संचालित करता था।
एटीएस ने बताया कि पकड़ा गया अबु ज़ैद आज़मगढ़ का रहने वाला है। अबु शनिवार की रात सऊदी अरब से भारत आया था। आंतकी अबु बिजनौर व पश्चिमी यूपी से पकड़े गए संदिग्ध आंतकियों के सीधे संपर्क में था। संदिग्ध आतंकी आंतक फैलाने के लिए फंडिंग करता था। फिलहाल एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर संदिग्ध आंतकी अबु ज़ैद को लखनऊ लेकर आ रही है, जहां एटीएस और जांच एजेंसियां उससे पूछताछ करेंगी।