Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 03:58 PM
प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे....
रायबरेलीः प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे महेंद्रनाथ पांडेय ने हाल ही में हुए दंगो के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसमें साजिश होने की भी बात कही है।
दरअसल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से इलाहाबाद जा रहे थे। इस दौरान जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन चौराहे पर पांडेय का काफिला रोकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान कई जिलों में हुए दंगे में विपक्ष की साजिश है और वो ही इसके लिए जिम्मेदार है।
उल्लेखनीय है कि दशहरा और मोहर्रम के अलावा दुर्गा विसर्जन के दौरान राज्य के कई राज्यों में हिंसा की खबरें सुर्खियां बनीं थी। इस दौरान दंगाइयों ने जमकर तोड़फोड़ के साथ-साथसरकार और निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया था। वहीं इसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
यूपी पुलिस पूरे मामले पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस प्रकार की घटनाओं के बाद राज्य में विपक्ष द्वारा फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।