Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 12:41 PM
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में शुक्रवार रात बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्री शीटर बदमाश हारून घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में...
अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में शुक्रवार रात बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्री शीटर बदमाश हारून घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वहीं मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है।
दरअसल कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए अमरोहा जनपद में एस पी के आदेश पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच आदमपुर थाने की पुलिस को 1 बाइक पर 2 युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर बदमाश भागने लगे। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने घेरा बंदी की। वहीं पुलिस से बचने के लिए बदमाश गांव ढकिया खादर के जंगलो में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
इस मुठभेड़ में बदमाश हिस्ट्री शीटर हारून घायल हो गया। इसके साथ ही एक सिपाही को भी बदमाश की गोली लग गई। जिन्हें पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश हारून के पास से 1 पिस्टल , 6 जिन्दा कारतूस 4 खोका कारतूस,1 मोटर साइकिल बरामद की है।