UP निकाय चुनाव का परिणाम कल, इलाहाबाद में इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 04:12 PM

up nikay election results tomorrow

3 चरणों में हुए यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। इलाहाबाद के लिए मतदान दूसरे चरण में 26 नवंबर को डाले गए थे। जिसका परिणाम भी 1 दिसंबर को ही आना है। वहीं मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं...

इलाहाबाद: 3 चरणों में हुए यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। इलाहाबाद के लिए मतदान दूसरे चरण में 26 नवंबर को डाले गए थे। जिसका परिणाम भी 1 दिसंबर को ही आना है। वहीं मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि जिले में एक नगर निगम समेत 9 नगर पंचायतों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरु होगी।

नगर निगम की मतगणना मुंडेरा मंडी परिसर में की जाएगी। 6 पंडालों में 12, जबकि 7वें पंडाल में 8 टेबलों पर मतगणना का कार्य किया जाएगा। इस तरह से कुल 80 टेबलों पर नगर निगम के मेयर और 80 पार्षद पदों की मतगणना होगी। चुनाव नतीजे दोपहर 12 बजे तक घोषित होने की उम्मीद है। मतगणना के लिए 12 निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही सैकड़ों मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि निकाय चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री रीता जोशी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बीजेपी से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी मेयर पर दी प्रत्याशी हैं। जिससे इलाहाबाद नगर निगम की सीट को लेकर सभी निगाहें लगी हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!