यूपी निकाय चुनाव: 100 साल के जगन और 90 की नत्थू देवी ने डाला वोट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 09:38 AM

up nikaay chunaav  jagan of 100 years and nathu devi  s 90 votes cast

आगरा में एक दूल्हे ने भी वोट डाला और इसे लोकतंत्र के महापर्व में योगदान निभाने वाला कार्य बताया। जानकारी के मुताबिक आगरा के लवकुश नगर निवासी विकास यादव की बारात जानी थी। ऐसे में बारात प्रस्थान से पहले वह अपना वोट डालने आए।

आगरा: आगरा में एक दूल्हे ने भी वोट डाला और इसे लोकतंत्र के महापर्व में योगदान निभाने वाला कार्य बताया। जानकारी के मुताबिक आगरा के लवकुश नगर निवासी विकास यादव की बारात जानी थी। ऐसे में बारात प्रस्थान से पहले वह अपना वोट डालने आए। विकास ने कहा कि मतदान हर नागरिक का फर्ज है। ऐसे में पहले देश के नागरिक होने का फर्ज निभाएंगे फिर शादी करेंगे।

वहीं वोट डालने में उम्र भी बाधा नहीं बन सकी। सुबह-सुबह सर्दी के मौसम में ही आगरा के ककरैठा निवासी 100 साल के जगन सिंह भी वोट डालने पहुंचे। चलने-फिरने में असमर्थ जगन सिंह को उनके पुत्र-पौत्र चारपाई पर लेकर आए और मतदान कराया। वहीं आगरा में वार्ड 77 राजकुमार इंटर कालेज बूथ पर 90 साल की नत्थू देवी भी वोट डालने पहुंचीं। उनके मन में वोटिंग का ऐसा उत्साह दिखा कि वे पैदल ही बिना सहारे के मतदान केंद्र तक आईं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!